उत्तराखंड के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में वनी के दंपती की मौत

0
2239

वनी, चंद्रपुर और नागपुर में कोयला ट्रांसपोर्टिंग करने वाले जय गणेश ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालक राजकुमार उर्फ राजा जयसवाल और पत्नी श्रद्धा के साथ २ वर्ष की बच्ची राशि की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हुईं है। रविवार सुबह ५ बजे तीनों हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम जाने के लिए निकले थे। तभी गौरी कुंड के पास हेलीकॉप्टर जाने के बाद मौसम में खराबी आने से हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमे जयसवाल दंपति और २ वर्ष की बच्ची की मौत होने की जानकारी हैं।इस घटना से वनी में दुःख का वातावरण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here