ट्रक और पिकअप की दुर्घटना में बेकसुर महिला की मौत

0
369
Oplus_16777216

ट्रक और पिकअप की दुर्घटना में एक बेकसुर महिला की मौत होने की घटना गडचांदूर में सामने आयी है। माणिकगड सिमेंट कंपनी के गेट से थुटरा की और जाने वाला ट्रक और पिकअप की बडी दुर्घटना हुई है। 6 जून शुक्रवार को सुबह 5.30 बजे के दरम्यान लता मुन उम्र लगभग 50 वार्ड क्र. 3 गडचांदूर यह हमेशा की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर निकली। माणिकगड सिमेंट कंपनी के सामने से थुटरा मार्ग से एक बाजू से जाते समय सामने से ट्रक क्र. एपी 07 टी एफ 9109 आ रहा था। यह देख कर महिला रास्ते के बाजू मे एक पिकअप के पास खडी रही। लेकीन ट्रक सिधा आकर पिकअप से टकराने से पिकअप महिला के उपर पलटा। जिससे महिला कीजगह पर ही मौत हो गयी।
घटना की जानकारी मिलते ही गडचांदूर पुलिस स्टेशन के थानेदार शिवाजी कदम पुलिस कर्मचारीयो के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। महिला का शव निकालकर ग्रामीण अस्पताल मे शवविच्छेदन के लिए भेजा गया। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर अपराध दर्ज किया गया। आगे की जांच थानेदार शिवाजी कदम के मार्गदर्शन में शुरू है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here