२० अगस्त २०२४ को अपराध शाखा दल को गुप्त जानकारी मिली थी। जिसमें मनोहर ऊर्फ दादू शत्रुगन निर्मलकर के हर में शस्त्र होने की जानकारी मिली थी। जानकारी के आधार पर जिला अपराध शाखा दल ने मनोहर को हिरासत में लेकर उसके घर की जांच करने पर घर से २ तलवार और धारदार हथियार जप्त किए गए हैं। यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक सुदर्शन, अप्पर जिला पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु के मार्गदर्शन में जिला अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार के नेतृत्व में पोहवा नितिन सादवे, सुभाष गोहोकार, प्रकाश बल्की, पोशी मिलिंद जांभूडे, मिलिंद टेकाम और अपराध शाखा दल ने की है।









