चंद्रपुर शहर में अमली पदार्थ ड्रग्स की बिक्री पर नियंत्रण के आदेश जिला पुलिस अधीक्षक ने दिए है. वही चंद्रपुर शहर पुलिस को ब्राउन शुगर की बिक्री होने की गुप्त जानकारी शहर पुलिस को मिली. जिसमे सोहेल शेख २३ रा. लालपेठ पुराणी बस्ती चंद्रपुर छुपकर ब्राउन शुगर बेचने घूमने दरमियान जाल बिछाकर पुलिस ने सोहेल को गिरफ्तार किया. पुलिस ने सोहेल से ७.१२ ग्राम ब्राउन शुगर कीमत १७ हजार ८०० , ओप्पो कंपनी का मोबाइल कीमत २५ हजार ऐसा कुल ५७ हजार ९१० का माल जप्त किया है. सोहेल से पूछताछ करने पर आवेश सब्बीर कुरैशी ३८ रा. भंगाराम वार्ड चंद्रपुर के लिए ब्राउन शुगर बेचने का बताया. पुलिस ने आवेश कुरैशी को भी गिरफ्तार किया है.
यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक रविंद्र सिंह परदेशी, अप्पर जिला पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु , एसडीपीओ सुधीर नंदनवार, शहर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक सतीश सिंह राजपूत, सपोनि मंगेश भोगड़े , रमीज मुलानी, पोउपनि शरीफ शेख, सफो विलास निकोडे, पोहवा महेंद्र बेसरकार और शहर पुलिस दल ने की है.









