चंद्रपुर जिले में रेती चोरी और तस्करी पर कार्यवाही का मामला सामने आया है. जिसमे चंद्रपुर जिले के मूल तहसील के उमा नदी में अवैध उत्खनन कर तस्करी की जानकारी मूल उपविभागीय दंडाधिकारी विशाल कुमार मेश्राम को मिली थी. जानकारी के आधार पर 16 जनवरी के सुबह 4 के दरमियान जाल बिछाकर हाइवा वाहन पकड़ा गया है. जिसमे वाहन क्र. एम् एच 33 – 4485 को पकड़कर जप्त किया गया है. इस वाहन पर 3 लाख 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है. यह कार्यवाही उपविभागीय दंडाधिकारी विशाल कुमार मेश्राम के मार्गदर्शन में महसूल विभाग के नायब तहसीलदार राम नेताम, तुनकालवार , विशाल , सिपाई प्रवीण गेडाम ने की है. इस कार्यवाही से मूल तहसील में अवैध उत्खनन और तस्करी पर नियंत्रण लगने की आशा है.









