आगामी लोकसभा चुनाव के पार्श्व भूमी पर चंद्रपुर जिले में अवैध शराब निर्मीती तस्करी व बिक्री पर नियंत्रण लगाने के लिए चंद्रपुर जिला पुलिस ने विशेष मुहिम शुरू की गयी है।जिले में बडे प्रमाण में हाथभट्टी साथ ही अवैध शराब निर्मीती होने की संभावनाओं से इनकार नही किया जा सकता। इसी अनुषंग से जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन ने अपराध शाखा का दल तैयार कर 18 मार्च को बडे प्रमाण में हाथभट्टी व शराब संग्रहण नष्ट किया है। विरूर पुलिस स्टेशन अंतर्गत मौजा थोमापुर में कुछ व्यक्ती मौजा मुडी गेट हाथभट्टी लगाकर अवैध शराब निकालने की गुप्त जानकारी अपराध शाखा दल को मिली थी। जानकारी के आधार पर अपराध शाखा दल के साथ विरूर पुलिस स्टेशन के दल ने मौजा थोमापुर में छापामार कारवाई की है। 2 घर की तलाशी लेने पर घर में गुळ शराब व शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले हाथभट्टी गुळआंबा शराब ऐसा कुल 31 हजार 200 का मुद्देमाल जप्त किया है। तो मौजा मुडीगेट में एक महिला के घर के पिछे अवैध रूप से हाथभट्टी शराब सडवा व शराब की सामग्री किमत 27 हजार 200 का मुद्देमाल जप्त किया गया है। इस मामले में फरार आरोपी रवी भद्रु सभावत रा. थोमापुर तहसील राजुरा, किसन बिछा घुगलोत, कविता मालोत रा. मुडीगेट के विरुद्ध में विरूर पुलिस स्टेशन में कलम 328 भांदवी सहकलम 65 मदाका तहत अपराध दर्ज किया गया है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधू के मार्गदर्शन में स्थानिक अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार, सपोनी हर्षल एकरे, मनोज गदादे, संतोष वाकडे, पोहवा नितीन साळवे, सुभाष गोहकार,निलेश महात्मे विनोद भूरले, धनराज करकाडे, स्वामीनाथ चालेकर, संजय आतकुलवार, सुरेंद्र मोहतो, गजानन नागरे, अनुप डांगे व विरूर पुलिस स्टेशन के पोहवा सुभाष कुळमेथे, पोशी सचिन थेरे, प्रमोद मिलमिले और अन्य अधिकारी व कर्मचारीयों ने की है।









