जिले में रेती घाटों पर अवैध उत्खनन की ललकार है. जिसमे नियंत्रण के लिए खुद जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन ने आधी रात को कार्यवाही की है . २० मार्च २०२४ की रात को मौजा अजयपुर गोंड़सावरी अंधारी नदी पात्र में जेसीबी मशीन से रेती चोरी की गुप्त सूचना मिली. जिसके आधार पर जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन ने दल के साथ निजी वाहन से मौजा अजयपुर के गोंड़सावरी रेती घाट पर छापा मारा. इस समय पुलिस को बोलेरो वाहन क्र. एम एच ३४ बी एफ १८०९ में मोहमद शाहरुख़ इस्माइल शेख ३६ रा .संजय नगर चंद्रपुर मिला. शाहरुख़ को साथ में लेकर अंधारी नदी के पात्र में जाने पर ३ हाइवा ट्रक मिले. पुलिस को देखते ही तीनो वाहन चालकों ने ट्रक में भरी रेती खाली कर दी. जिसमे हायवा ट्रक क्र. एम एच ३४ बी जी ५८५२, एम एच ३४ बी जी ०५८५, एम एच ३४ बी जी ५८६१, कोबेलको कंपनी की पोकलैंड मशीन मिलकर चालक आकाश गावंडे रा. गोंड़सावरी अँधेरे का लाभ लेकर भाग गया.
इस कार्यवाही में तीनो ट्रक से २४ ब्रास रेती कीमत १ लाख २० हजार, तीनो हायवा कीमत ७५ लाख, बोलेरो कीमत ५ लाख, पोकलैंड मशीन कीमत ७० लाख ऐसा कुल १ करोड़ ५१ लाख २० हजार का मुदेमाल जप्त किया गया है. मूल पुलिस स्टेशन में अपराध क्र.११८/२०२४ में कलम ३७९,३४ तहत मामला दर्ज किया गया है.









