बार एण्ड रेस्टारंट मालक पर हमला

0
497
Oplus_131072

चंद्रपुर जिले के राजुरा तहसील अंतर्गत वरूर मार्ग के हॉटेल सितारा बार एण्ड रेस्टारंट में 10 जून को रात 10 के दरम्यान बार मालक पर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में बार मालक नारायण मंथापुरवार, 55 और बेटे व्यंकटेश मंथापुरवार गंभीर जख्मी हुए है। वही मालक नारायण की स्थिती गंभीर होने की जानकारी है। सोमवार रात को शराब पिने आए कुछ युवकों ने बिल पर विवाद कर बार मालक से मारपीट की है। घटना की जानकारी मिलते ही राजुरा पुलिस ने घटना स्थल को भेट देकर आरोपी राजेश गुमलवार 34 रा. राजुरा, भीमराव गुमलवार, रोहीत कोकलवार को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच राजुरा पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक योगेश्वर पारधी के मार्गदर्शन में पोउपनी पांढुरंग हाके कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here