Google search engine
Home Crime गोवंश तस्करी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

गोवंश तस्करी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

0
276

चंद्रपुर जिले के धाबा उप पुलिस स्टेशन के थानेदार सपोनी राजेश गावडे 15 दिसंबर 2024 को सुबह पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दरम्यान गडचिरोली जिले के आष्टी से एक पिकअप वाहन से गोवंश तस्करी होने की गुप्त जानकारी मिली थी। जानकारी के आधार पर पुलिस दल ने गोंडपिपरी तहसील के हिवरा चौराहे के पास नाकाबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक टीजी 20 टी 168 को रोका। वाहन की जांच करने पर 2 बैल, 1 बछडा और 12 गाय मिली है। जानवरों के दस्तावेज की पुछताछ करने पर कोई भी दस्तावेज ना होने का वाहन चालक ने कबुल किया। पुलिस ने 1.10 लाख किमत के जानवर और 5 लाख के वाहन ऐसा कुल 6 लाख 10 हजार का मुद्देमाल जप्त किया है। पुलिस ने जानवरों को प्यार फाउंउशेन चंद्रपुर को सौंपा है। इस मामले में वाहन चालक रहीम खय्युम खान 20 रा. जैनुर जिला कोमराम भीम तेलंगाना, फैयास शबरी शेख 22 रा. सुलतान गुडा को गिरफ्तार कर दोनो आरोपीयों के विरोध में कलम 11 (1), ड, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम कलम 119, महाराष्ट्र प्राणि संरक्षण कानुन कलम 5, 5(अ), (ब)और 5 तहत मामला दर्ज किया है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू के मार्गदर्शन में धाबा उप पुलिस स्टेशन के थानेदार सपोनी राजेश गावडे और दल ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Don`t copy text!