एकलव्य शाला के प्राचार्य पर विनयभंग का अपराध दर्ज

0
391

राजुरा तहसील के कुछ दुरी पर केंद्र सरकार पुरस्कृत एकलव्य मॉडेल निवासी शाला के कार्यरत महिला शिक्षिका को मानसीक और शारीरीक परेशान करने वाले प्राचार्य संजय बोंतावार के विरोध में राजुरा पुलिस स्टेशन में विनयभंग का मामला दर्ज किया गया है। राजुरा से सटे देवाळा में आदिवासी विद्यार्थीयों के लिए एकलव्य मॉडेल निवासी शाला है। शाला के प्राचार्य गत शैक्षणिक वर्ष से प्रभारी रूप में कार्य कर रहे है। लेकीन 1 वर्ष में विवादग्रस्त कार्य प्रा बोंतावार ने किया है। जिस में गत माह कुछ विद्यार्थीयों की लकडी से पिटाई की थी। बच्चों के मोबाइल फोड कर शाला में खराब खाना दे रहे है। इन सभी की विद्यार्थीयों ने शिकायत करने पर प्राचार्य उन विद्यार्थीयों को धमकाता है। इस शाला में महिला कर्मचारीयों को मानसीक व शारीरीक परेशान करता है। इन भी घटना की वहा के महिला कर्मचारीयों ने वरिष्ठ अधिकारी के पास शिकायत की थी। लेकीन वरिष्ठ अधिकारीयों ने कोई भी कारवाई ना करने से प्राचार्य की हिम्मत बडी है। जिस से प्राचार्य के विरोध में शिकायत की है।
गत 5 माह से महिला शिक्षीका को टार्गेट बनाया था। अकेली महिला शिक्षीका को ऑफीस में बुलाकर अश्लिल बातचीत, गंदे इशारे, घंटे भर अकेली को कैबीन में सामने बिठाना ऐसी मानसीक परेशानी दि है। महिला कर्मचारी को प्राचार्य के विरोध में कार्य करने पर बिना कारण नोटीस दिया है। परेशान महिला कर्मचारी ने मंगलवार 1 अप्रैल 2025 को राजुरा पुलिस स्टेशन में प्राचार्य के विरोध में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर प्राचार्य संजय बोंतावार के विरोध में भारतीय न्यायदंड संहिता कलम 351/2, 75/1, 75/2, 79 अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। ऐसे विवादग्रस्त प्राचार्य को तत्काल निलंबीत करने की मांग पालकों ने की है। मामले की जांच राजुरा पुलिस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here