४ ने मिलकर की युवक की निर्मम हत्या

0
405

चंद्रपुर जिले के सावली से १५ किमी दूर केरोड़ा हेटी में मामूली विवाद पर युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। जिसमे समीर हरिदास खंडाडे ३० मंगलवार रात को पान ठेले पर गया था। तभी पन ठेले पर गिरिधर वाल्दे और उसके बेटे अभय गिरिधर वाल्दे का समीर के साथ छोटा सा विवाद हो गया। जिसके बाद अभय गिरिधर वाल्दे वहां से निकल गया। कुछ देर बाद अमित शेट्टी को समीर हरिदास खंडाडे का शव आंबेडकर चौंक में दिखाई दिया। अमित शेट्टी ने तत्काल इसकी जानकारी समीर के बड़े भाई प्रवीण को दी। समीर के भाई ने पता करने पर कुछ देर पहले समीर का विवाद गिरिधर वाल्दे और उसके बेटे अभय गिरिधर वाल्दे से होने का पता चला। साथ ही अभय ने व्यायाड़ से अपने मित्र पियूष लातेलवार और एक अल्पवायिन बालक को साथ लेकर समीर की हत्या करने का पता चला। समीर हरिदास खंडाडे के भाई प्रवीण ने मामले की शिकायत सावली पुलिस स्टेशन में देने पर सावली पुलिस ने अभय गिरिधर वाल्दे, गिरिधर वाल्दे, पियूष लातेलवार के साथ एक अल्पवायिन बालक के विरोध में भादंवि कलम १०३ (१), ३ (५) तहत मामला दर्ज कर चारों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच सावली पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक प्रदीप पुल्लवार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here