भाई के हाथो भाई की हत्या

0
552

चंद्रपुर जिले के राजुरा तहसील के हरदोना बु. गांव में भाई ने भाई की हत्या करने की घटना 28 जून को रात 9 के दरम्यान घटी है। प्राप्त जानकारी नुसार प्रदीप मनोहर चीलमुले 24 रा. हरदोना (बु.) यह 28 जून को अपनी पत्नी के साथ विवाद कर मारपीट कर रहा था। जिस में बडा भाई प्रफुल चिलमुले यह झगडा छुडाने के लिए बिच में जाने पर प्रदीप उस पर लकडी से वार किया। जिससे पिता मनोहर ने झगडा सुलझाने की कोशीश की। प्रदीप दोनो को भी ना मानने से प्रफुल ने प्रदीप को नीचे गीराकर उसका गला दबाया और पिता ने रस्सी से प्रदीप के पैर बांध दिए। जिससे प्रदीप बेहोश हो गया।
प्रदीप को तत्काल उपचार के लिए गडचांदूर उप जिला अस्पताल लेकर जाने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रदीप को मृत घोषीत किया है। इस मामले में पिता और भाई ने मिल कर प्रदीप का गला दबाकर हत्या करने के आधार पर राजुरा पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 305/2025 कलम 103(1),3(5) बीएनएस अंतर्गत तहत मामला दर्ज कर दोनो को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच राजुरा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सुमित परतेकी के मार्गदर्शन में सहाय्यक पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण लोकरे, पुलिस उपनिरीक्षक भीष्मराज सोरते , पांडुरंग हाके, पुलिस अमलदार किशोर तुमराम , शफीक शेख , महेश बोलगोडवार, शरद राठोड, आनंद मोरे , राजुरा पुलिस स्टेशन के स्थानीक अपराध शाखा दल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here