१ जुलाई २०२५ को चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन के स्पोनी राजेंद्र सोनवने दल के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान गणपत भुजाेने बाबूपेठ पुल के नीचे फूले चौंक में धारदार हथियार लेकर घूमने की गुप्त जानकारी पुलिस दल को मिली थी। जानकारी के अनुसार रेकॉर्ड के अपराधी सागर ऊर्फ गणपत भुजाेने को पकड़कर पुलिस ने जांच करने पर गणपत के पास कोयता हथियार लंबाई १६.१ इंच कीमत १०० जप्त किया गया है। शहर पुलिस स्टेशन में सागर ऊर्फ गणपत भुजाेने के विरोध में अपराध क्रमांक ४४७/२०२५ में कलम ४,२५ भारतीय हथियार कानून तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, एसडीपीओ सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में शहर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक निशिकांत रामटेके, स्पोनी राजेंद्र सोनवने, पो उप निरीक्षक दत्तात्रेय कोलते, विलास निकोडे और डीबी दल ने की है।









