7 जुलाई 2025 को जिला अपराध शाखा पुलिस दल चंद्रपुर जिले में अवैध धंदो पर कारवाई करने के लिए आधी रात को टेका मांडवा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दरम्यान महाराष्ट्र तेलंगाना सीमा परचिखली खुर्द वन जांच नाका से गोवंश की तस्करी होने की गुप्त जानकारी मिली थी। जानकारी के आधार पर पुलिस दल ने वन नाका में जाल बिछाकर 17 पिकअप वाहन रोक कर जांच करने पर 53 गोवंश जानवर को छुडाया है। यह 53 गोवंश जानवर कत्ल के लिए लेकर जाने वाले 24 आरोपीयों को हिरासत में लिया गया है। इस कारवाई में 17 वाहन और 53 गोवंश के साथ कुल 1 करोड 52 लाख 75 हजार का मुद्देमाल जप्त किया गया है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में सपोनी दिपक कांक्रेटवार, बलराम झाडोकर, पोउपनी संतोष निंभोळकर, सर्वेश बेलसरे, जगनाथ मडावी, सफौ स्वामीदास चालेकर, पोहवा संतोष येलपुलवार, नितीन रायपुरे, चेतन गज्जलवार, जयसिंह, सुरेंद्र मंहतो, र्गीेशमोहुर्ले, प्रमोद कोटनाके, नीतेश महात्मे, मिलींद जांभुळे, भोयर, गोपीनाथ नरोटे, शेखर माथनकर, प्रफुल गारघाटे, प्रदीप मडावी, रविंद्र पंधरे, पोअ राहुल वनकर, सुरज अवथरे, मिलींद टेकाम, अपराध शाखा दल और टेका मांडवा पुलिस ने की है।









