जुए अड्डे पर छापे में 12 पर मामला दर्ज

0
235

चंद्रपुर जिले में अवैध धंदो, जुए अड्डो पर कारवाई के आदेश जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन ने जारी किए है। इस अनुषंग से जिला अपराध शाखा दल 3 फरवरी 2026 को सिंदेवाही पुलिस स्टेशन अंतर्गत पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दरम्यान सिंदेवाही पुलिस स्टेशन अंतर्गत 52 पत्तो पर बाजी लगाकर हार जीत का जुआ चलने की गुप्त जानकारी दल को मिली थी। जानकारी के आधार पर दल ने छापा मार कर कारवाई की है। जिस में सिंदेवाही पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 116/2026 में कलम 12(अ) जुआ कानुन तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कारवाई में नगद 20 हजार 700, आरोपीयों की 7 मोटरसायकल कुल किमत 2 लाख 7 हजार 750 मुद्देमाल जप्त किया है। इस कारवाई में आरोपी सलिम चांदखान पठान 30, दिप रत्न अंबादास खोब्रागडे, जावेद कादरखान पठान, अरूण प्रभाकर नन्नावरे, संतोष तुळशीराम नान्हे, पांडुरंग देवाजी पुसतोडे, पुरूषोत्तम मणीराम बांबोडे, प्रकाश कवडु आदे, सारंग जगन्नाथ निमगडे, जितेंद्र महादेव करकाडे, सभी रा. सिंदेवाही को गिरफ्तार कर आरोपी निखिलराऊत रा. नांदेड तह नागभीड और मोटर सायकल क्रमांक एमएच 34 ई 7952 के चालक का पता लगाना शुरू होकर मामले की जांच सिंदेवाही पुलिस कर रही है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में पोहवा जयंत चुनारकर, अजित शेंडे, प्रदीप मडावी, नीतेश महात्मे, गजानन मडावी ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here