घर से सोने की चोरी करने वाली 2 महिलाए गिरफ्तार

0
362

5 फरवरी 2026 को ब्रम्हपुरी पुलिस स्टेशन में शिला रूषी मानकर 50 ने शिकायत दर्ज करायी थी। जिस में 4 फरवरी को दोपहर 12 बजे किसी अज्ञात चोर ने घर में घुस कर कुकर में रखे 10 ग्राम के सोने का गोप व 2 कान की जोडी साथ ही नगद रक्कम की चोरी की है। शिकायत के आधार पर ब्रम्हपुरी पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 153/2026 में कलम 305 भारतीय न्याय संहिता 2023 तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच में आरोपी व चोरी किया गया माल का पता लगाने के लिए सपोनी खडसे व डीबी दल ने परिसर में जांच मुहिम शुरू की। जिस में कुछ महिला बाहर गांव से सर्कस का खेल दिखाने के लिए आने की गुप्त जानकारी मिली। साथ ही महिलाए घर में चावल खाने की वस्तु मांगने के लिए घूमने और उन्ही महिलाओं ने शिला मानकर के घर में चोरी करने की जानकारी मिली थी। जानकारी के आधार पर नागभीड से ब्रम्हपुरी मार्ग की खुली भूमी पर डेरा डाल कर बैठने की जानकारी पर चंदा सिंकदर सैय्यद 40 रा. दरेगांव जिला नाशिक और मदीना अलताफ शेख 30 रा. दरेगांव जिला नाशिक को पुलिस दल व महिला कर्मचारी ने हिरासत में लेकर पुछताछ की। इस पुछताछ में 1 लाख 50 हजार किमत का 10 ग्राम वजन का गोप, 45 हजार किमत का 3.250 ग्राम टॉप, 4 हजार नगद, 1 हजार किमत का जर्मन का कुकर ऐसा कुल 2 लाख का मुद्देमाल जप्त किया गया है। मामले की जांच ब्रम्हपुरी पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक प्रमोद बानबले के मार्गदर्शन में की जा रही है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी ब्रम्हपुरी दारासिंग राजपुत के मार्गदर्शन में ब्रम्हपुरी पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक प्रमोद बानबले के नेतृत्व में स्टेशन अपराध शाखा दल के सपोनी मनोज खडसे, पोहवा मुकेश गजबे, पोअ वशिष्ट रंगारी, प्रविण भीवगडे, निलेश तुमसरे, इरशाद खान, स्वप्नील पळसपगार ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here