कृषी अधिकारी पर विनयभंग का मामला दर्ज

0
604

सरकारी कार्यालयों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए दर्जनों नियम और नियंत्रण के दांवे तो हो रहे है। लेकीन आज भी महिला कर्मचारीयों का शोषण तो किया जा रहा है। चंद्रपुर जिले के मुल तहसील कृषी कार्यालय में महिला कर्मचारी से असभ्य बर्ताव किया जा रहा था। जिसकी शिकायत महिला कर्मचारी ने वरिष्ठ अधिकारीयों से की थी। लेकीन वरिष्ठ अधिकारीयों व्दारा कोई कारवाई ना करने से पिडीत महिला ने 17 मई को मुल पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत कर तहसील कृषी अधिकारी प्रशांत कासराळे ने विनयभंग करने का अरोप लगाया है। मामले में तहसील कृषी अधिकारी प्रशांत कासराळे पर मामला दर्ज किया गया है। उपविभागीय पुलिस अधिकारी शिवाजी भगत के मार्गदर्शन में मुल पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक सुमित परतेकी, पुलिस उपनिरीक्षक ठाकरे मामले की जांच कर रहे है। मामले का आरोपी कासराळे फरार होने की जानकारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here