आरोपी से एमडी ड्रग्स पॉवडर के साथ 3 लाख का मुद्देमाल जप्त

0
266

20 मार्च 2026 को स्थानिक अपराध शखा, चंद्रपुर के अधिकारी व अमलदार को गुप्त खबरी व्दारा जानकारी मिली। जिस में माधव नरायण मामीड, उम्र 36, जात महार, रा. सपना टाकीज के पीछे जलनगर वार्ड, चंद्रपुर तह जि. चंद्रपुर यह गुलवाडे हॉस्पीटल के पास रामाला तालाब रोड चंद्रपुर में मेफोड्रोन ड्रग्स(एमडी) पॉवडर बिक्री के लिए लेकर आने की जानकारी मिली। इस जानकारी के आधार पर रामाला तालाब रोड, मनपा ओपन गार्डन् में जाल बिछाकर आरोपी माधव नरायण मामीड को हिरासत में लेकर उसके पास से 55.09 ग्राम मेफोड्रोन ड्रग्स(एमडी) पॉवडर के साथ पुरानी उपयोग में होने वाली सिल्वर रंग की ज्युपीटर कंपनी की मोपेड गाडी क्रमाक एमएच 34 बी एन 4861 ऐसा कुल 3 लाख 55 हजार रूपए का माल जप्त किया गया। मामले में आरोपी के विरोध पुलिस स्टेशन, चंद्रपुर शहर में नशेला दंवाद्रव्य और मनोव्यापार पर परिणाम करने वाले पदार्थ अधिनियम 1985 तहत अपराध नोंद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह कारवाई पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे, के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में पोउपनी विनोद भुरले, पोउपनी सुनिल गौरकार, पुलिस स्टाफ पोहवा सुभाष गोहकार, पोहवा सतिश अवथरे, पोहवा दिपक डोंगरे, पोहवा इम्रान खान, पोहवा सचिन गुरनुले, पोअ हिरालाल गुप्ता, पोअ किशोर वाकाटे, पोअ शशांक बदामवार, पोअ अजीत शेंडे सभी स्थानिक अपराध शाखा चंद्रपुर के अधिकारी व कर्मचारीयेां ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here