पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या

0
613

राजुरा प्रतिनिधी ः
पारिवारीक विवाद से पति ने पत्नी की निर्मम हत्या करने की घटना 26 मई को सुबह सामने आयी है। राजुरा तहसील के तुलाना गांव का अनिल सेलुरकर टेलरिंग कारागीर होकर उसे शराब की लत थी। अनिल को 2 बच्चे होकर हमेशा पत्नी से विवाद होते रहता था। 26 मई को पत्नी तुळजाबाई सेलुरकर कुछ महिलाओं के साथ तेंदुपत्ता तोडने के लिए गयी थी। तभी पति अनिल के मन में कुछ अलग ही चल रहा था। पत्नी तेंदुपत्ता लेकर आते समय जंगल के रास्ते पर उसे रोक कर उस पर धारदार हथीयार से वार कर उसकी हत्या कर दी। इस समय गांव की एक महिला कोमल अलोने भी तुळाजा के साथ थी। अनिल ने उसे भी मारने का प्रयास किया, लेकीन वह बच कर दौडकर गांव में गयी और घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी विरूर पुलिस को मिलते ही पुलिस दल ने घटना स्थल को भेट देकर मामला दर्ज कर पति अनिल को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच विरूर पुलिस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here