राजुरा प्रतिनिधी ः
गडचांदूर के पास होने वाले अंबुजा सिमेंट फाटे के पास माजा तंबाकू छुपाकर रखने की गुप्त जानकारी मिली थी। इस जानकारी के आधार पर गडचांदूर पुलिस स्टेशन के यातायात नियंत्रण शाखा के पुलिस ने छापामार कारवाई कर 1 लाख 30 हजार किमत का माजा तंबाकू जप्त किया है। घटना स्थल से आरोपी ने भागने की कोशिश की थी। लेकीन पुलिस अधिकारीयों ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कारवाई में 1 लाख 30 हजार मुद्देमाल के साथ आरोपी रामकिशोर महेश प्रजापती को गिरफ्तार कर गडचांदूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रवींद्र जाधव के मार्गदर्शन में गडचांदूर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक शिवाजी कदम के नेतृत्व मेूं ,सहायक फौजदार धर्मेंद्र रामटेके,गडचांदूर यातायात शाखा के पुलिस हवालदार प्रशांत येंडे,रामसिंग पवार,ईनुस शेख,महिला पुलिस कर्मचारी सरिता येरवडे ने की है।









