तेंदुपत्ता तोडने गए व्यक्ती की बाघ के हमले में मौत

0
580

प्रतिनिधि ः अमान ़कुरैशी
चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही तहसील के डोंगरगांव में 26 मई 2024 को सुबह 11.30 दरम्यान सिंदेवाही पुलिस स्टेशन अंतर्गत वन विभाग कारघाटा कंपार्टमेंट नंबर 257 के कच्छेपार कारघाटा जंगल परिसर में प्रभाकर अंबादास वेठे 48 रा. डोंगरगांव सिंदेवाही के जंगल में तेंदुपत्ता तोडने के लिए गया था। जंगल में छुपे बाघ ने प्रभाकर पर हमला किया है। इस हमले में प्रभाकर की घटना स्थल पर ही मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सिंदेवाही पुलिस और वनविभाग के अधिकारीयों ने घटना स्थल को भेट देकर पंचनामा किया है। शव को सिंदेवाही उपजिला अस्पताल में शव विच्छेदन के लिए भेजा है। मामले की जांच सिंदेवाही पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक कर रहे है। वन विभाग व्दारा जंगल में तेंदुपत्ता तोडने के लिए ना जाने का आवाहन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here