चंद्रपुर जिले के भद्रावती शहर के बस स्टैंड परिसर में युवक का शव मिला है. रविवार २६ मई शाम ७ के दरम्यान शव की जानकारी मिलते ही भद्रावती पुलिस ने घटनास्थल को भेट दी है. जाँच करने पर मृतक राजू भरणे ३९ का शव होने का पता चला है. राजू शराब के नशे में होकर उष्म घात से मौत होने का प्राथमिक आकलन है. पुलिस ने पंचनामा कर शव को जाँच के लिए भद्रावती उपजिला अस्पताल में भेजा है.भद्रावती पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर मामले की जाँच भद्रावती पुलिस कर रही है.









