चंद्रपूर शहर में दुर्घटना के १०० से अधिक घटना वरोरा नाका रेलवे उड़ान पुल के नाम दर्ज है। पुल निर्मिति में गड़बड़ी की जांच को गुल कर विकल्प का पुल तो बनाया गया लेकिन इसके बाद भी दुर्घटना नहीं रुक रही हैं। मंगलवार रात ९ के दरम्यान गिट्टी से भरा वाहन पुल पर भी चढ़ पाया। वाहन पलट गया जिससे पूरी गिट्टी रास्ते पर गिरकर मार्ग बंद हो गया। इस दुर्घटना में चालक गंभीर जख्मी होने की जानकारी है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल को भेंट देकर मार्ग को बंद कर मार्ग परिवर्तित किया है।









