ताडोबा अंधारी व्याघ्र प्रकल्प अंतर्गत मोहुर्ली वनपरिक्षेत्र के देवाळा बीट कक्ष क्रमांक 165 में 32 वर्षीय चंदा राजेश्वर चिकराम लकडी लाने के लिए गयी थी। इसी दरम्यान झाडीयों में छुपे बाघ ने चंदा को अपना शिकार बनाया है। 28 मई 2024 को दोपहर 2.30 दरम्यान यह मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही मोहुर्ली वनपरिक्षेत्र अधिकारी संतोष थीपे, वनपाल एस जुमडे, दुर्गापुर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक लता वाडीवे, प्रभाकर चव्हाण, प्रविण मुळे ने घटना स्थल को भेट देकर पंचनामा कर शव को जांच के लिए जिला सरकारी अस्पताल भेजा है। वन विभाग व्दारा मृतक के पति राजेश्वर वाघु चिकराम को तत्काल 50 हजार की मदद दि गयी है। मामले में आगे की जांच मोहुर्ली वनपरिक्षेत्र अधिकारी संतोष थीपे कर रहे है। वन विभाग ने घटना स्थल पर ट्रैप कैमेरा लगाया है। साथ ही ग्रामीणो ने जंगल में ना जाकर वन विभाग को सहयोग करने का आवाहन किया है।









