19 मई 2024को दोपहर 3 बजे के दरम्यान महाकाली मंदीर में कॉलरी के लोग पुजापाठ व भोजन कार्यक्रम होने से गए थे। महाकाली मंदीर में कार्यक्रम निपटाने के बाद रात 9 बजे वापस आने पर घर के दरवाजे के बाजू की खिडकी टूटी हुई दिखाई दी। घर में जाकर देखने पर नगद व सोने के आभूषण ऐसा कुल 65 हजार की चोरी होने की शिकायत परशुराम राम्या नमिला ने शहर पुलिस स्टेशन में दि थी। शिकायत के आधार पर शहर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 442/2024 में कलम 454, 457,380 तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सुधाकर यादव, शहर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके के मार्गदर्शन में आरोपी का पता लगाकर शहर पुलिस के डीबी दल के सपोनी मंगेश भोंगाळे, पोउपनी निंभोरकर ने आरोपी दिपक रामराज केवट उर्फ भोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी से कान के ईयरचैन वजन 6 ग्राम किमत 42 हजार, सोने के कान के टॉप्स वजन 3 ग्राम किमत 5 हजार, सोने की 5 ग्राम की चैन किमत 30 हजार, 3 ग्राम की सोने की अंगुठी किमत 21 हजार, 5 तोले का चांदी का कमरपट्टा किमत 7 हजार ऐसा कुल 1 लाख 5 हजार का मुद्देमाल जप्त किया गया है।









