मनपा के सौतेले व्यवहार में अतिक्रमण निर्मुलन की पक्षपात कारवाई

0
266
oplus_0

शहर के मुख्य मार्ग से लेकर गलियों में मनपा के झोन निहाय अतिक्रमण निर्मुलन दल जबरजस्त कारवाई कर रहे है। पुलिस दल और मनपा दल की संयुक्त कारवाई से शहर में अतिक्रमण का सुफडा साफ तो हो चुका है। लेकीन मनपा की इसी मुहिम में धन्नासेठो की आवभगत का भव्य प्रदर्शन भी सामने आ रहा है। जिस में मनपा ने पुलिस बैरीकेटींग का प्रयोग कर फलक से आवागमन के मुख्य मार्ग को केवल दुपहीया वाहनों के लिए शुरू होने का आदेश तक जारी किया है।
शहर मनपा ने तो सडकों को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम शुरू की है। लेकीन मनपा के आदेश फलक से अभयदान पा कर मॉल निर्मीती के बांधकाम की सरहद तो मुख्य सडक को भी अपने अधिकार क्षेत्र में ले चुकी है। विशेष रूप से इस सिमेंट मार्ग का कुछ हिस्सा बांधकाम स्थल में आ चुका है। साथ ही सडक किनारे लगाए गए गट्टु भी टीन के कंपाउंड के अंदर दब चुके है। वैसे तो मनपा सडक से 20 से 25 मिटर दुर तक अतिक्रमण मुक्त मुहिम चला रही है। लेकीन मॉल निर्माण कार्य ने तो मुख्य सडक पर भी अपना कब्जा जमाने का प्रदर्शन ही किया है। इससे मनपा व्दारा पुराना अतिक्रमण हटाने और नये अतिक्रमण को अनुमती देने की योजना साबीत हो रही है। मॉल निर्माण कार्य से सटे इस रास्ते पर मनपा व्दारा ही संडे मार्केट लगाने की अनुमती दी गयी थी। लेकीन आधी सडक पर निर्माण कार्य के तंबू गडकर संडेमार्केट में दुकान लगाने वाले व्यावसायीकों से सौतेला व्यवहार कर रहे है। आम गरीब जनता सडक किनारे छोटी दुकान लगाकर रोजगार पाते है। जिस पर मनपा का अतिक्रमण निर्मुलन दल दुकान हटाने के साथ सामग्री तक जप्त कर रहा है। वही करोडो के मॉल निर्माण कार्य समक्ष मनपा आयुक्त के आदेश और निर्मुलन दल अधिकारी तो नतमस्तक होकर नियम केवल आम जनता के लिए लागू होने का प्रदर्शन ही कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here