बल्लारपुर शहर में 17 वर्षीय युवती के साथ लैंगीक शोषण मामला सामने आया था। इसी मामले में 3सितंबर को बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत के आधार पर 19 वर्षीय आरोपी शिवम दुपारे रा. मौलाना आझाद वार्ड पर पोस्को 4 (1) व बीएनएस 2023 के 64(1) में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। पिडीत युवती मानसीक रूप से परेशान होने के कारण 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे अपने रहते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या की घटना सामने आने पर नागरिकों ने असंतोष निर्माण होकर स्थिती तनावपुर्ण बनी थी। जिस से युवती का शव विच्छेदन के लिए चंद्रपुर वैद्यकीय महाविद्यालय में भेजा गया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधु, एसडीपीओं दीपक साखरे ने पिडीत युवती के घर में भेट दी है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक सुनी गाळे के मार्गदर्शन में पोउपनी वर्षा नैताम, गोविंद चाटे कर रहे है।









