देशी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

0
413

24 दिसंबर 2024 को नापोअ संदीप प्रभाकर बुरडकर पुलिस स्टेशन निरीक्षक के आदेश से पुलिस स्टेशन परिसर में जुआ व प्रोव्ही रेड करने के लिए पुलिस स्टेशन राजुरा से स्टे.डा. 7 बजे के दरम्यान निजि वाहन से रवाना होकर पुलिस स्टेशन परिसर में पेट्रोलिंग करते समय खबरी व्दारा 2 व्यक्ती मोटरसायकल पर बैठ कर सास्ती रामनगर परिसर में देश कट्टा लेकर दहशत निर्माण करने के उद्देश से घूमने की गुप्त जानकारी मिली। इस में से एक के शरीर पर काले रंग की टीशर्ट व दुसरे व्यक्ती के मुंह पर आरेंज कलर का दुपट्टा बांधा हुआ है। इस जानकारी के आधार पर 2 पंच को इसकी जानकारी देने पर पंच के रूप में साथ उपस्थित रहने के लिए तैयार हुए। 9.40 बजे के दरम्यान रामनगर गांव के बाहर बंद पानठेले के पास गुप्त जानकारी के वर्णन के दो व्यक्ती खडे होने का दिखाई दिया। उनके पास जाने पर वह दोनो भागने लगे तभी उनका पिछा कर एक को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम लवकुश उर्फ उमेश निषाद उम्र 22, जात वेट, धंदा मजूरी रा. भगतसिंग वार्ड एलसीएच क्वार्टर बल्लारशाह तह बल्लारशाह जि चंद्रपुर बताया। उसकी तलाशी लेने पर देशी कट्टा उस के कमर में होने का दिखाई दिया। इसे देशी कट्टे संदर्भ पुछताछ करने पर वह और भाग के जाने वाला दोस्त धर्मा निषाद रा. काटागेट आंबेडककर वार्ड बल्लारशाह तह बल्लारशाह जि चंद्रपुर मिलकर सास्ती रामनगर परिसर में डिझल चोरी करने के लिए मोटार सायकल से आने का बताया। बल्लारशाह में धर्मा ने मुझे देशी कट्टा व काडतुस दिया था और वह मोटारसायकल चलाने का बताया।
इस मामले में ऐ लोहे के धातु का पुराना देशी कट्टा रंग काला, लकडे की मुठठी, स्क्र से बीठाई टिगर किमत 5 हजार रूपए, एक पितल के धातु जिस पर बीएम एम 96 के ई लिखा हुआ काडतुस किमत 100 रूपए ऐसा कुल 5 हजार 100 रूपए का मुद्देमाल जप्त किया। यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक सुदर्शन मुमक्का, अतिरीक्त पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू, के मार्गदर्शन में उपविभागीय पुलिस अधिकारी दीपक साखरे, पुलिस निरीक्षक योगेश्वर पारधी के नेतृत्व में सहा पुलिस निरीक्षक हेमंत पवार, पोउपनि पांडुरक हाके, नापोअ संदीप बुरडकर पोशी बंउु राठोड, रामा बिंगेवाड, आकाश पिपरे ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here