चंद्रपुर शहर के कोयना गेट दुर्गापुर परिसर में 2 अप्रैल 2026 को दोपहर 2.40 दरम्यान निर्मम हत्या का मामलासामने आया है। जिस में छोटे से विवाद पर दो युवकों में हातापाई और बर्फ तोडने वाले नोकीले शस्त्र से हत्या की गयी है। दुर्गापुर परिसर के कोयना गेट के पास प्रफुल महाराने की नास्ता और लस्सी कीदुकान है। प्रफुल दुकान में कार्य करने दरम्यान यश हरीदास फाले आने पर एक दिन पुर्व हुए विवाद को दोबारा दोहराने पर प्रफुल और यश में विवाद हो गया। घुस्से में प्रफुल ने बर्फ तोडने वाले नोकीले शस्त्र से यश के पेट में बार बार वार करने से यश की मौत हुई है।
वही प्रफुल भी गंभीर रूप से जख्मी होकर जिला सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही दुर्गापुर पुलिस स्टेशन थानेदार ने दल के साथ घटना स्थल को भेट देकर पंचनामा कर शव जांच के लिए जिला सरकारी अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच अप्पर पुलिस अधिक्षक गौरव कायदेपंडीत के मार्गदर्शन में दुर्गापुर पुलिस कर रही है।









