वरोरा तहसील के वधानदी के करंजी घाट से रेती की तस्करी करते समय 24 दिसंबर को रात के दरम्यान पुलिस दल ने कारवाई कर 6 ट्रैक्टर ट्राली के साथ 39 लाख 30 हजार रूपए का मुद्देमाल जप्त कर 6 आरोपी पर अपराध दर्ज किया है। वर्धानदी के करंजी घाट से रेती की तस्करी होने की जानकारी वरोरा पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक शरद भस्मे को मिली। जिससे थानेदार अनिल मेश्राम, सफौ तिरनकर, पोअर रूपेश, विशाल, मनोज, बळीराम का दल कारवार्ई के लिए रेती घाट पर पहुंचा। करंजी गांव के पास सहायक पुलिस अधिक्षकतथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी नयोमी साटम दल के विठ्ठल काकडे और चालक अजित नांदेकर के साथ उपस्थित थी। वर्धानदी घाट के पास दल पहुंचने पर वहा से ट्रैक्टर के इंजिन का आवाज आ रहा था। पुलिस के दिल ने ट्रैक्टर की जांच करने पर 6 ट्रैक्टर रेती से भरकर दिखाई दिए। इसके आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर क्र. एमएच 34 सीजे 0915 व ट्राली, एमएच 34 सीडी 6305 व ट्राली, एमएच 34 बीवी 9113 व ट्राली, एमएच 34 बी आर 4828 व ट्राली, एमएच 34 सीजी 2909 व ट्राली, एमएच 34 बीआर 4130 व ट्राली व रेती संग्रहण जप्त किया है।
इस कारवाई दरम्यान पुलिस ने सजीज आजीद शेख 30 रा. कॉलरी वार्ड वरोरा, अमोल गजानन वरसक्कर 35 रा. बावणे ले आउट वरोरा, नीलेश अनिल मिलमिले 30 रा. करंजी, परेमेश्वर श्यामराव भाटकर 46 रा. चीरघर प्लाट वरोरा, रामदास पांडुरंग गाडगे 56 रा. करंजी व फरार ट्रक्टर क्र. एमएच 29 एबी 1515 के चालक के विरोध कलम 303 (2), 3(5) और 48 नुसार अपराध दर्ज किया गया है।









