ट्रेन की टक्कर में बाघीन की मौत

0
432
Oplus_16908288

बाघो के लिए प्रसिध्द चंद्रपुर जिले में बाघो की सुरक्षा के दांवे खोकले साबीत हो रहे है। जिस में विशेष रूप से वन क्षेत्र से रेलवे लाईन जाने और ट्रेन की चपेट में आने से बाघो की मौत के रेकार्ड दर्ज हो रहे है। रविवार 19 जन वरी को सुबह बल्लारशाह गोंदिया रेलवे मार्ग के सिंदेवाही तहसील तहसील से सटे आलेवाही और सिंदेवाही के बीच में एक वर्षीय बाघीन का शव मिला है। रक्सौल एक्सप्रेस की टक्कर में इस बाघीन की मौत होने का कयास लगया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सिंदेवाही वन विभाग और रेलवे विभाग अधिकारी तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे थे। मृत बाघीन के शव का पंचनामा कर शव जांच के लिए पशु वैद्यकीय अस्पताल भेजा गया है। वर्षो से बल्लारशाह गोंदिया रेलवे मार्ग से सटे क्षेत्र में सुरक्षा दिवार या फेनसिंग लगाने की मांग हो रही है। लेकीन अब तक वन्य जीव की सुरक्षा के लिए कार्य नही किए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here