सेवानिवृत्त महीला की निर्मम हत्या

0
754
Oplus_16908288

जिला परिषद की सेवा निवृत्त अधिकारी महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। जिस में गडचिरोली शहर से सटे नवेगांव (मुरखडा)में जिप की सेवा निवृत्त अधिकारी कल्पना उंदिरवाडे 61 का शव उनके ही घर में मिला है। रविवार दोपहर 1 के दरम्यान घर में काम करने वाली महिला घर में आने पर कल्पना का शव दिखाई दिया।
महिला ने घबराकर आसपडोस वालों को मामले की जानकारी दी। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को देने पर पुलिस दल ने घटना स्थल को भेट दी। कल्पना के सिर पर लोहे के रॉड वार करने से महिला की मृत्यु होने का दिखाई दिया। शव को जांच के लिए जिला सरकारी अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच पुलिस अधिक्षक निलोत्पन, एसडीपीओ सुरज जगताप के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगन जुडे, अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अरूण फेगडे कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here