एम डी ड्रग्स पाउडर बिक्रेता पर पुलिस की कार्यवाही

0
357

चंद्रपुर जिले में अमली पदार्थ की तस्करी और बिक्री पर कार्यवाही के निर्देश जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन ने जारी किए है. इस के नुसार १५ मई २०२५ को शहर पुलिस स्टेशन के पोउपनि संदीप बछचीरे डीबी दल के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे. इसी दरम्यान सरकारी डी एड कॉलेज ग्राउंड बाबूपेठ चंद्रपुर में एक व्यक्ति एम डी ड्रग्स पाउडर की बिक्री के लिए आने की गुप्त जानकारी पुलिस दल को मिली थी. जानकारी के आधार पर शहर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके के साथ घटनास्थल पर पुलिस दल ने जाकर जानकारी आधारित व्यक्ति को हिरासत में लेकर जाँच करने पर पैंट से २ छोटी प्लास्टिक की पुड्डी में ९.०४० ग्राम एम डी पाउडर कीमत ४५ हजार और आरोपी की मोपेड वाहन क्र. एम एच ३४ सी इ ७१९५ कीमत ७० हजार ऐसा कुल १ लाख १५ हजार का मुदेमाल जप्त किया है. इस मामले में आरोपी महेश सुबोध बाला रा. जूनोना चौक बाबूपेठ को हिरासत में लेकर महेश के विरोध में शहर पुलिस स्टेशन में अपराध क्र. ३४४/२०२५ में कलम ८ (सी),२२(बी) एनडीपीएस एक्ट १९८५ तहत मामला दर्ज किया है.
यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन, अप्पर जिला पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु, एसडीपीओ सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में शहर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके के नेतृत्व में पोउपनि संदीप बछचीरे, मपोहवा भवन रामटेके, पोहवा सचिन बोरकर, संतोष कनकम, संजय धोटे, नापोशी कपूरचंद खरवार, पोआ इरशाद खान, इमरान खान, दिलीप कुसराम, राजेश चितडे, विक्रम मेश्राम, रुपेश पराते, मापोशी सारिका गौरकार, दीपिका झिंगरे ने की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here