चंद्रपुर शहर के चंद्रपुर नागपुर महामार्ग के जनता कॉलेज चौक से सटी बुक डेपो में सोमवार सुबह ४ के दरम्यान आग की घटना सामने आई है। जिसमे जेवी आर्ट्स नामक बुक डेपो में से धुवां निकलता हुआ दिखाई दे रहा था। तत्काल घटना की जानकारी अग्नि शामक दल को मिलते ही दल ने आग पर १ घंटे के बाद आग पर काबू पाया है। वही दोपहर तक दुकान से धुवां निकल ही रहा था। इस आगजनी में लाखों की किताबें, स्टेशनरी, मशीनें जलकर खाक हो गई हैं। वही इसी दुकान से सटकर भोजनालय और अन्य खाने पीने की भी दुकान होने से आग पर नियंत्रण न होने पर बड़ी संख्या में नुकसान हो सकता था। पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस दल ने स्थिति को नियंत्रित किया है। आग लगने का कारण अब तब स्पष्ट न होकर शॉर्ट सर्किट का आकलन लगाया जा रहा हैं।









