चंद्रपुर जिले में शराब बंदी हटने के बाद बिअर बार में मारपीट की घटनाए सामने आ रही है। कुछ दिन पुर्व चंद्रपुर शहर के पठाणपुरा क्षेत्र के बार में विवाद होने पर पुलिस कर्मचारी के बीच बचाव करने पर पुलिस कर्मचारी की हत्या की गयी थी। वही राजुरा में विवाद होने पर पिटाई की गयी थी। तो 8 जून 2025 को रात 10 के दरम्यान चंद्रपुर शहर के बनकर वाईनबार में छोटे से विवाद पर युवक के सिर पर ग्लास फोडने का मामला सामने आया है। इस मामले में खुशाल हरीदास गायकवाड 26 रा. बालाजी वार्ड चंद्रपुर बार में बैठ कर शराब पी रहा था। तभी वार्ड में रहने वाला धिरज बुरडकर उसके सामने आकर बैठ गया। दोनो में मामुली सी बात पर विवाद होने पर धिरज बुरडकर ने खुशाल के सिर पर ग्लास फोड दिया। जिस से खुशाल गंभीर जख्मी होकर खुशाल ने शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत देने पर पुलिस ने आरोपी धिरज बुरडकर के विरोध में कलम 118 (1) तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच शहर पुलिस स्टेशन के अधिकारी कर रहे है।









