मालिक ने अपने यहा के दिवानजी की हत्या करने की घटना मुल तहसील के मारोडा ग्राम में सामने आयी है। अमित अनिल निकेसर 26 रा. मारोडा के पास ट्रैक्टर होकर इसका रेती का काम चलता है, साथ ही इसकी मुर्गी की दुकान भी है। शंतनु येरमे 26 यह अमित निकेसर के पास दिवांजी का काम करता था। 11 जून बुधवार को दोपहर 12.30 बजे के दरम्यान पैसो को लेकर दोनो में विवाद चल रहा था। इस विवाद में अमित ने मुर्गी काटने के अवजार से अमित के पेट पर वार कर उसकी अतडीया बाहर निकाली। घायल शंतनु को मुल उपजिला अस्पताल में लेजाया गया। जहा जांच के बाद डॉक्टरो ने उसे मृत घोषीत किया है। घटना के बाद अमित ने स्वयं मुल पुलिस स्टेशन में जाकर सरेंडर किया है।









