बाघ के हमले में 60 वर्षीय वृध्द की मौत

0
262

चंद्रपुर जिले में मानव वन्य जीव संघर्ष में नागरिकों की मौत का सिलसीला बरकरार है। वैसे तो राज्य वन मंत्री ने जिले के दौरे दरम्यान मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए उपाययोजना तत्काल शुरू करने का दांवा किया था। लेकीन सोमवार 9 जून 2025 को मानव वन्यजीव संघर्ष की एक और घटना मुल तहसील से समाने आयी है। मुल के समाजसेवा बाबा आमटे के सोमनाथ प्रकल्प में जयदेव पोतलु करनेकर 60 रा. वडसा यह जंगल में आम तोडने के लिए रविवार दोपहर को गया था। लेकीन रात होने पर भी वापस ना आने पर परिवार वालों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी थी। सोमवार सुबह मुल वन परिक्षेत्र अधिकारी राहुल कारेकर, क्षेत्र सहायक आरसीपेदापल्लीवार ने कर्मचारीयों के साथ जांच मुहिम चलाने पर ताडोबा अंधारी व्याघ्र प्रकल्प के कक्ष क्रमांक 792 में जयदेव का आधा शव मिला है। वन विभाग ने पुलिस को जानकारी देकर शव का पंचनामा कर शव जांच के लिए भेजा है। वन विभाग ने जयदेव के परिवार को 20 हजार सानुग्रह मदत दी है। इस घटना से क्षेत्र में भय का वातावरण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here