जिले में पुलिस अधिकारियों के तबादले

0
371

चंद्रपुर जिला पुलिस के स्टेशन पुलिस निरीक्षक के तबादले किए गए हैं। जिसमे शासन ने निर्गमित किए वर्ष २०१५ के महाराष्ट्र अध्यादेश १६ फरवरी २०१५ के साथ पुलिस महा संचालक महाराष्ट्र राज्य के आदेश अनुसार जिले में पुलिस निरीक्षक के तबादले किए गए है। इन तबादलों में पुलिस निरीक्षक विजय राठोड़ सिंदेवाही पुलिस निरीक्षक का तबादला जीवती पुलिस स्टेशन, दारासिंह राजपूत पुलिस स्टेशन कोरपना का मानव संसाधन विभाग चंद्रपुर, पुलिस निरीक्षक सुनील गाढ़े नियंत्रण कक्ष चंद्रपुर का कोरपना पुलिस स्टेशन, कांचन पांडे पुलिस स्टेशन जीवती का पुलिस स्टेशन सिंदेवाही, लता वाढीवे भद्रावती पुलिस स्टेशन से साइबर सेल चंद्रपुर , दिनेश लबडे नियंत्रण कक्ष चंद्रपुर से जिला विशेष शाखा चंद्रपुर, योगेश पारधी जिला विशेष शाखा से पुलिस स्टेशन भद्रावती, प्रभावती एकुरके शहर पुलिस स्टेशन से भरोसा सेल, निशिकांत रामटेके साइबर पुलिस स्टेशन से शहर पुलिस स्टेशन, श्याम गवाहनें बल्लारपुर पुलिस स्टेशन से नियंत्रण कक्ष चंद्रपुर, विपिन इंगडे मानव संसाधन विकास से बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में तबादला किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here