चंद्रपुर जिला पुलिस रेकार्ड के खतरनाक व्यक्ती, कुख्यात चोर, जरजस्ती चोरी करने वाला व्यक्ती संगम संभाजी सागोरे 30 रा. मित्रनगर आंबेडकर कॉलेज के पास चंद्रपुर पर पुलिस स्टेशन बल्लारशाह, रामनगर पडोली, भद्रावती में अग्नीशस्त्र, अश्लिल गाली गलोच, हत्या, हत्या का प्रयास करने ऐसे कुल 21 मामले दर्ज है। इस पर नियंत्रण की कारवाई भी होकर आरोपी संगम कानुन का सम्मान ना करने से जिला पुलिस अधिक्षक ने संगम पर महाराष्ट्र झोपडपट्टी गुंडा, हाथभट्टी वाला, औषधी द्रव्य विषयक अपराध व खतरनाक व्यक्ती दृकश्राव्य कलाकृती बिना अनुमती प्रदर्शन करने वाले व्यक्ती, रेती तस्कर, आवश्यक वस्तु की कालाबाजारी करने वाला, विघात कृत्य पर प्रतिबंध करने विषय अधिनियम वर्ष 1981 (सुधारणा 2009,2015) तहत प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी विनय गौडा जीसी के पास प्रस्तुत किया था। जिलाधिकारी गौडा ने प्रस्ताव की सुध लेकर प्रस्तावीत संगम संभाजी सागोरे पर 1 वर्ष के लिए तडीपार करने का आदेश 30 जून 2025 को पारीत करने से संगम को मध्यवर्ती कारागृह में दाखिल किया गया है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधू के मार्गदर्शन में एसडीपीओं चंद्रपुर सुधाकर यादव, एसडीपीओं व सहायक पुलिस अधिक्षक वरोरा नयोमी साटम, अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे, साथ ही रामनगर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक आसीफ राजा शेख, पोउपनी उपरे, पोका अनिल जमकातन, अपराध शाखा दल के सपोनी योगेश खरसान, सफौ अरूण खारकर, पोहवा सुधीर मत्ते, परिवरिश शेख ने की है।









