38 तोले सोने के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

0
449

11 जुलाई 2025 को कल्पना मुर्लीधर गोंननाळे 46 रा. प्रगतीनगर चिमूर ने चिमूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी। जिस में 6 जुलाई को घर पर ताला लगाकर बाहर गांव जाने और 11 जुलाई को वापस आने पर घर का ताला टूटा हुआ पाया गया। घर के अंदर अलमारी में रखे सोने कीचपला कंठी, पोत, चुडी, गोप, कान के टॉप्स, अंगुठी, व अन्य ऐसे 38 तोले 600 ग्राम किमत 8 लाख 49 हजार की चोरी हुई है। शिकायत के आधार पर चिमूर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 256/2025 में कलम 305(अ), 331(3)(4) भारतीय न्याय संहिता अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को ध्यान में लेकर स्टेशनके जिला अपराध शाखा दल ने अज्ञात आरोपीयों का पता लगाने तत्रज्ञान का प्रयोग कर आरोपी सचिन उर्फ बादशाहनगराळे रा. गौतमनगर भद्रावती, गोपाल उर्फ बडा कोबरा जीवन मालकर 25 रा. शामनगर चंद्रपुर को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपराध की कबुली की है। पुलिस ने आरोपीयों से 38 तोला सोना जप्त किया है। मामले की जांच चिमूर पुलिस कर रही है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में सपोनी बलराम झाडोकर पोउपनी संतोष निंभोरकर, सर्वेश बेलसरे, पोउपनी सुनिल गौरकार, सफौ धनजरा करकाडे, नितीन रायपुरे, पोहवा संतोष येलपुलवार, जयसिंह,गणेशमोहुर्ले, नितीन कुरेकार, नितीन साळवे, चेतन गेलवार, सचिन गुरूनुले, सुरेंद्र मंहतो, रजनीकांत पुठ्ठावार, सुभाष गौरकार, सतिश अवथरे, इमरान खान, दिपक डोंगरे, प्रमोद कोटनाके, बागेश्वर किशोर वैरागडे, मिलींद जांभुळे, पोअ अजित शेंडे, प्रसाद धुळगुंडे, प्रफुल गारघाटे, शशांक बदामवार, किशोर वकाटे, हिराला गुप्ता, गोपीनाथ नरोटे, शेखर माथनकर, अराडे, वृषभ बारशींगे, मिलींद टेकाम, अर्पना मानकर अपराध शाखा दल और सायबर पुलिस ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here