39 गोवंश जानवरों के साथ 19लाख 10 हजार का मुद्देमाल जप्त

0
366

12 जुलाई 2025 को गडचांदूर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दरम्यान मौजा भोयगांव से नारंडा मार्ग के टी पाईंट के पास गुप्त जानकारी के आधार पर आयशर वाहन क्रमांक एमएच 40 टीसी 4812 भोयगांव से नारंडा जाने दरम्यान रोका गया। वाहन की जांच करने पर 39 गोवंश जानवर निर्दय और क्रुर रूप से भरकर रखने का पाया गया है। इस मामले में आयशर चालक व उसके सहकारी ऐसे कुल 4 आरोपीयों के विरोध में अपराध दर्ज कर 39 गोवंश जानवरों को छुडाया गया है। इस मामले में हाफीज खान गुफरान खान, करीमखान नबीखान, सादीक नवाब खान तीनों रा. गडचांदूर को गिरफ्तार कर आयशर वाहन और 39 गोवंश जानवर ऐसा कुल 19 लाख 10 हजार का मुद्देमाल जप्त किया गया है। इस मामले में अन्य आरोपी शेख इब्राहीम शेख इस्माइल रा. उपलवाडी नागपुर को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच गडचांदूर पुलिस कर रही है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे, एसडीपीओं रविंद्र जाधव के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक शिवाजी कदम के नेतृत्व में पोउपनी राधिका गायकवाड पोहवा शितल बोरकर, नापोअ बलवंत शर्मा, पोअ प्रकाश बाजगीर सुरज ढोले, मनोहर जाधव, साईनाथ उपरे, श्रीनिवास सोडनर, रमेश कार्लेवाड गडचांदूर पुलिस स्टेशन ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here