26 जुलाई 2025 को जिला अपराध शाखा दल पेट्रोलिंग करने दरम्यान गुप्त जानकारी मिली। जिस में घुग्घुस पुलिस स्टेशन अंतर्गत शास्त्रनगर परिसर में संशयीत घर में अवैध रूप से हथीयार छुपाकर रखने की जानकारी मिली। जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापा मार कर सोनुलाल उर्फ नन्नु कैथल 28 रा. शास्त्रीनगर वार्ड नंबर 5 को हिरासत में लेकर जांच करने पर 1 देशी बनावटी कट्टा और 1 जिंदा काडतुस ऐसा कुल 25 हजार 500 का मुद्देमाल जप्त किया है। सोनुलाल से कट्टे संदर्भ में पुछताछ करने पर कट्टा और काडतुस उसके दोस्त मासीन निसार शेख 28 रा. गांधीनगरवार्ड घुग्घुस से खरेदी करने का बताने पर पुलिस ने कासीन शेख को गिरफ्तार किया है। घुग्घुस पुलिस स्टेशन में दोनो के विरोध में अपराध क्रमांक 137/2025 में कलम 3, 25 भारतीय हथीयार कानुन तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच घुग्घुस पुलिस कर रही है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में पोउपनी विनोद भुर्ले, सुनिल गौरकार, पोहवा सुुभाष गोहकार, रजनिकांत पुठ्ठावार, सतिश अवथरे, दिपक डोंगरे, इमरान खान, पोअ हिरालाल गुप्ता, किशोर वाकाटे ने की है।









