एमडी ड्रग्स बिक्री करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

0
629

26 जुलाई 2025 को चंद्रपुर शहर और रामनगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत मेंफेनड्रोन ड्रग्स अमली पदार्थ बिक्री करने के लिए तस्करी की गुप्त जानकारी जिला अपराध शाखा दल को मिली थी। जानकारी के आधार पर दल ने जाल बिछाकर ड्रग्स बिक्री के लिए तस्करी करने वाले आरोपी राहुल अनिल पवार 28 रा. एमईएल चंद्रपुर और ड्रग्स देने वाले आरोपी चीनु महेश गुप्ता 18 वर्ष 6 माह रा. महाकाली कॉलरी चंद्रपुर को हिरासत में लेकर उनके पास से 05.00 ग्राम मेंफेनड्रोन ड्रग्स इस अमली पदार्थ के साथ वाहन और अन्य मुद्देमाल ऐसा कुल 6 लाख 40 हजार का मुद्देमाल जप्त किया है। इस मामले में दोनो आरोपीयों के साथ अन्य आरोपी आकाश गुप्ता रा. महाकाली कॉलरी चंद्रपुर के विरोध में रामनगर पुलिस स्टेशन ने अपराध क्रमांक 604/2025 में कलम 8(क), 22(ब), 29 एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच रामनगर पुलिस कर रही है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में सपोनी दीपक कांक्रेटवार, बलराम झाडोकार पोउपनी संतोष निंभोरकर, सर्वेश बेलसरे, पोहवा संतोष येलपुलवार, अराडे, नितीन रायपुरे, सचिन गुरूनुले, मोहुर्ले, दिपक डोंगरे, पोअ मिलींद जांभुळे, सशांक बदामवार, सुमित बरडे ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here