रविवार 27 जुलाई 2025 को चंद्रपुर नागपुर महामार्ग के साखरवाही फाटे के पास दोपहर 3 बजे भीषन दुर्घटना हुई है। जिस में दुपहीया सवार सुभाष पुंडलीक कामतवार 45 और उसकी पत्नी गिरीजा सुभाष कामतवार 42 रा. मुरसा तहसील भद्रावती पुजा की सामग्री लेकर जाने दरम्यान पिछे से आ रही कार क्रमांक एमएच 15 जेडी 1096 ने जोरदार टक्कर मारी इस टक्कर में सुभाष और उसकी पत्नी गिरीजा गंभीर जख्मी हुए थे। तत्काल दोनो को चंद्रपुर के कोल सिटी अस्पताल में दाखिल कराने पर स्थिती गंभीर होने से नागपुर रेफर किया गया। लेकीन दोनो को वरोरा उपजिला अस्पताल में लेकर जाने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनो को मृत घोषीत किया है। भद्रावती पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।









