बीएसएनएल के कॉपर केबल की चोरी करने वाली टोली 24 घंटे में गिरफ्तार

0
402

8 सितंबर 2025 को अभीजीत अशोक जीवने 48 कनिष्ठ अभियंता दुर संचार विभाग चंद्रपुर ने रामनगर पुलिस स्टेशन में बीएसएनएल कंपनी का कॉपर केबल किमत 24 लाख की चोरी होने की शिकायत दर्ज की थी। जिस के आधार पर रामनगर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 741/2025 में कलम 303(2) भारतीय न्याय संहीता 2023 तहत मामला दर्ज किया गया। इस अपराध की जानकारी मिलते ही जिला अपराध शाखा दल ने मामले में तंत्र बध्द व जांच शुरू की। जिस में अपराध में चोरी किया गया मुद्देमाल भर कर एक आयशर वाहन कोसारा मार्ग पर छुपाकर रखा गया है। पुलिस दल ने तत्काल घटना स्थल पहुंचकर जांच करने पर आरोपी नरेंद्र सोरन सिंह मोरया 22 रा. उघेनी, नाजीम शोख असमुद्दीन शेख 26 रा. बदायु उत्तरप्रदेश के वाहन क्रमांक युपी 24 बीटी 7046 में चोरी किया गया बीएस एनएल कॉपर केबल किमत 24 लाख और अन्य साहीत्य ऐसा कुल 44 लाख 48 हजार 300 का मुद्देमाल जप्त किया गया है। इस अपराध में आरोपीयों ने हेल्मेट, रिफ्लेक्टर, जैकेट, प्लास्टक बैरीकेट का उपयोग कर स्वयं को ठेका कामगार बताकर सुधारणा के नाम से कॉपर केबल काट कर चोरी करने की कबुली दी है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में सपोनी दिपक कांके्रटवार, बलराम झाडोकर, पोउपनी सर्वेश बेलसरे, सुनिल गौरकार, सफौ स्वामीदास चालेकर, पोहवा गणेशभोयर, जयंत चुनारकर नीतेश महात्मे, सचिन गुरूनुले, किशोर वैरागडे, जयसिंग संतोष येलपुलवार, नितीन रायपुरे, चेतन गज्जलवार, गणेशमोहुर्ले, अजय बागेसर, नितीन कुरेकार, सुरेंद्र महंतो, संजय वाढई दीपक डोंगरे, पोअ मिलींद जांभुळे, प्रदीप मडावी, शशांक बदामवार, किशोर वाकाटे, गोपीनाथ नरोटे, शेखर माथनकर, अजीत शेंडे, सुमीत बरडे, हिरालाल गुप्ता, चापोहवा दिनेशअराडे ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here