जुए अड्डे पर पुलिस की छापामार कारवाई में 3 लाख 95 हजार का मुद्देमाल जप्त

0
231

चंद्रपुर जिले में अवैध धंदे और संचालीत जुए अड्डो पर कारवाई के आदेश जिला पुलिस अधिक्षक ने जारी किए है। इस अनुषंग से 1 फरवरी 2026 को मुल पुलिस स्टेशन दल पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दरम्यान मौजा दुगाडा खेत में 52 पत्तो पर बाजी लगाकर हार जीत का जुआ चलने की गुप्त जानकारी पुलिस को मिली थी। पुलिस ने जानकारी के आधार पर छापा मारने पर घटना स्थल से 7 आरोपी दिपक मोतीराम शेंडे 38 रा. चिमढा, चंद्रकांत सोमाजी प्रधाने 49 रा. सावली, अंकुश जर्मनगनवीर 34 रा. येसगांव, राकेश अमोलगनवीर 36 रा. येजगांव, अमोल अर्जुन शेंडे 44 रा. भेजगांव, नथुभाउजी चौधरी 52 रा. गडीसुर्ला, संजय यादव बुरांडे 51 रा. चिंचाळा को हिरासत में लिया गया है। वही घटना स्थल से अन्य 10 फरार आरोपीयों में किशोर भुरसे रा. उथडपेठ, विजय पाल रा. चेक फुटाणा, जितेंद्र चुधरी रा. घोसरी, अमोल गोलावार रा. बाबराळा, अमरटेकाम रा. चिरोली, सौरभ गिरडकर रा. मुल सुनील ढोले रा. सावली, सुधीर दुधबडे रा. चिंचाळा है। पकडे गए आरोपीयों की जांच करने पर अपराध में प्रयोग मोबाईल व 4 मोटर सायकल जुआ साहीत्य ऐसा कुल 3 लाख 95 हजार 470 का मुद्देमाल जप्त किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपीयों के विरोध में मुल पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 101/2026 में कलम 12(अ) महाराष्ट्र जुआ कानुन अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने मोटर सायकल क्रमांक एमएच 34 बीजे 9439 के चालक की जांच मुहिम शुरू की है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सत्यतीज आमले के मार्गदर्शन में मुल पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक विजय राठोड के नेतृत्व में सपोनी सुबोध वंजारी, पोउपनी रूपेश कुमरे, पोहवा भोजराज मुंडरे, अनिल शेडमाके, नापोअ चिमाजी देवकते, दिलीप आदे, वेदनाथ करंबे ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here