3 किलों 116 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

0
334

8 फरवरी 2026 को भद्रावती पुलिस स्टेशन अधिकारीयों को गुप्त जानकारी मिली थी। जिस में भद्रावती पुलिस स्टेशन अंतर्गत मानोरा फाटा से गांजे की अवैध तस्करी होने वाली की जानकारी मिली। जिस के आधार पर पुलिस दल ने मानोरा फाटा पर नाकाबंदी कर जानकारी आधारीत होंडा शाईन मोटर सायकल क्रमांक एमएच 40 सीएन 3966 को रोक कर चालक हर्षल राजेंद्र रक्षीत 24 रा. काटोल पंचशीलनगर नागपुर और पिछे बैठे अंशुमन रविंद्र वीर 24 रा. येन्वा तहसील काटोल जिला नागपुर को हिरासत में लेकर उनके पास की बैग की जांच की है। इस जांच में गांजा वनस्पती अमली पदार्थ कुल 3 किलो 116 ग्राम किमत 62 हजार 302 रूपए और तस्करी में प्रयोग मोटर सायकल, 2 मोबाईल ऐसा कुल 1 लाख 62 हजार 320 का मुद्देमाल जप्त किया है। आरोपीयों के विरोध में भद्रावती पुलिस स्टेशन में विविध कलम अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच भद्रावती पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक योगेश्वर पारधी के नेतृत्व में पुलिस दल कर रहा है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी वरोरा संतोष बाकल के मार्गदर्शन में भद्रावती पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक योगेश्वर पारधी के नेतृत्व में सपोनी संजय मिश्रा, मोहन धोंगळे, पोउपी संतोष केदार, स्टेशन अपराध शाखा दल के पोउपनी गजानन तुपकर, महेंद्र बेसरकर, पोहवा गोपाल आतकुलवार, पोअ जगदीश झाडे, धर्मराज मुंडे, संतोष राठोड, खुशाल कावडे, योगेश घाटोळे, कोमल मोहजे ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here