चंद्रपुर जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन के आदेश से 14 फरवरी 2026 को चंद्रपुर शहर में प्रोविशन, जुए अड्डे, मोटरसायकल चोरी व घरफोडी अपराध के आरोपीयों की जांच मुहिम शुरू की गयी थी। इस में सरकारी वाहन से चंद्रपुर शहर में चंद्रपुर जिला अपराध शाखा पुलिस दल पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दरम्यान आरोपी सरफरोज सगीर शहा 25 रा. आमटे लेआउट रय्यतवारी कॉलरी ने रामनगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत इंदिरानगर परिसर में घरफोडी करने की गुप्त जानकारी पुलिस दल को मिली थी। जानकारी के आधार पर आरोपी सरफरोज सगीर शाह, सद्दाम मुस्ताक शेख 30 रा बैंक ऑफ इंडिया के पिछे घुग्घुस को हिरासत में लेकर पुछताछ की गयी। आरोपीयों ने पुछताछ में रामनगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत इंदिरानगर, क्रिष्णानगर, शामनगर परिसर में 3 स्थलों पर घरफोडी करने की कबुली दी है। पुलिस ने आरोपीयों से 21 लाख 19 हजार का माल जप्त किया है। इस कारवाई से रामनगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत 3 घरफोडी के मामले में आरोपी पकडने में पुलिस को सफलता मिली है।
यह कारवाई चंद्रपुर जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में जिला अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में पोउपनी विनोद भुर्ले, सुनिल गौरकार, पोहवा सुभाष गोहकार, सतिश अवथरे, रजनीकांत पुठ्ठावार, दिपक डोंगरे, इमरान खान, मपोहवा विजय माला वाघमारे, निराशा तीतरे, पोअ हिरालाल गुप्ता, किशोर वाकाटे, शशांक बदामवार साथ ही सायबर पुलिस स्टेशन के अनिमेश भोंगळे, पोहवा भीरू यादव ने की है।









