रेकार्ड के अपराधी राज पर 1 वर्ष के लिए एमपीडीए की कारवाई

0
262

चंद्रपुर जिला पुलिस के रेकार्ड के खतरनाक व्यक्ती, कुख्यात गुंडा राज उत्तम टेकाम 22 रा. सवारी बंगला बाबुपेठ वार्ड पर चंद्रपुर जिले के विविध पुलिस स्टेशन में वर्ष 2022 से 2025 तक 8 अपराध दर्ज है। जिस में गाली गलोच कर हत्या का प्रयास, अवैध शस्त्र रखना, हथीयार के साथ गंभीर जख्मी करना, धमकाना, वर्चस्व स्थापीत करने के लिए हमला करना जैसे मामले दर्ज है। राज की परिसर में दहशत होने से आम जनता में दहशत निर्माण होकर सतत अपराध करने से नियंत्रण के लिए समय समय पर प्रतिबंधक कारवाई की गयी है। इसके बाद भी आरोपी राज कानुन को ना मानने से इस की सुध लेकर जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन ने राज टेकाम पर महाराष्ट्र झोपडपट्टी गुंडा, हाथभट्टीवाले, दंवा द्रव्य विषयक अपराध व खतरनाक व्यक्ती द्रुकश्राव्य कलाकृती बिना अनुमती प्रदर्शन करने वाले व्यक्ती, रेती तस्कर, अत्यावश्यक वस्तु की कालाबाजारी करने वाले व्यक्ती के विघातक कृत्य पर प्रतिबंध करने संदर्भ में अधिनियम वर्ष 1989 (सुधारणा 2009,2015) तहत प्रस्ताव तैयार किया गया था। यह प्रस्ताव जिलाधिकारी विनय गौडा जीसी जिलादंडाधिकारी चंद्रपुर के पास प्रस्तुत करने पर इस प्रस्ताव की सुध लेकर प्रस्तावीत राज उत्तम टेकाम को बताए गए कानुन अंतर्गत 1 वर्ष के लिए स्थानबध्द करने संदर्भ में 16 फरवरी 2026 को आदेश पारित किया गया है। 16 फरवरी को राज टेकाम को हिरासत में लेकर मध्यवर्ती कारागृह चंद्रपुर में भेजा गया है।
यह कारवाई जिला पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में पुवीपोअधि चंद्रपुर प्रमोद चोगुले के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के साथ शहर पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक निशिकांत रामटेके, मपोअ सारीका गौरकर, अपराध शाखा दल के सपोनी योगेश खरसान, सफौर अरूण खारकर, पोहवा सुधीर मत्ते, परवरीश शेख ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here