मतिमंद महिला पर अत्याचार, आरोपी फरार

0
322

चंद्रपुर जिले के मूल शहर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. जिसमे भिक मांगकर अपना पेट भरने वाली और सड़क किनारे सोने वाली मतिमंद महिला को नराधर्मी ने अपना शिकार बनाया है. मूल शहर के गाँधी चौक से विश्राम गृह के मार्ग पर नवभारत विद्यालय परिसर में यह महिला सड़क किनारे दुकान के शटर के पास सो रही थी. इसी दरम्यान आधी रात को महिला के चिल्लाने की आवाज़ परिसर में रहने वाले नागरिको को सुनाई दी. आवाज़ सुनते ही कुछ नागरिको ने घर से आभार आकर देखने पर एक नराधर्मी महिला को अपना शिकार बना रहा था. नागरिको ने महिला को बचाने के लिए दौड़ लगाने पर नागरिको को देखकर नराधर्मी घटना स्थल से भाग गया. मामले की जानकरी तत्काल मूल पुलिस स्टेशन को मिलते ही पुलिस दल ने घटना स्थल पहुंचकर पीड़ित महिला को उपचार के लिए मूल उपजिला अस्पताल पहुंचाया है. मामले की गंभीरता को ध्यान में लेकर मूल पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक विजय राठोड ने परिसर के सीसी टीवी की जाँच शुरू कर नराधर्मी को पकड़ने की जाँच मुहीम शुरू की है. मामले की जाँच मूल पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक विजय राठोड के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी कर रहे है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here